baby devi : दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में किया गया था। जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाया। शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी झारखंड की 11वीं मंत्री बन गई हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा।
baby devi : बेबी देवी के मंत्री बनने की सूचना के बाद से गांव में खुशी का माहौल है। गम में डूबे परिवार में खुशियों के कुछ पल आये हैं। रविवार को घर में बेबी देवी अपनी पुत्री रीना देवी और भतीजे दिवाकर महतो के साथ थीं। बेबी देवी के बेटे अखिलेश महतो उर्फ राजू रविवार की सुबह हैदराबाद से रांची पहुंचे।
baby devi : उन्होंने कहा कि जो नयी जिम्मेवारी उन्हें मिलने जा रही है, उस पर पति की तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। अपने पति के अधूरे विकास कार्यों को डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ मिल कर पूरा करेंगे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसे भी पढ़ें : मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी मंत्री पद की शपथ लेंगी