durga puja ranchi: रांची में भव्य दुर्गोत्सव, चंद्रयान-3 व बेटी बचाओ का संदेश

durga puja ranchi
Share with Friends

durga puja ranchi: रांची में 2023 का दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों में मां दुर्गा के भव्य और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस बार के दुर्गोत्सव में चंद्रयान-3 की सफलता और बेटी बचाओ अभियान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।

आदिशक्ति मां दुर्गा का अवतरण, भक्तों में उत्साह

durga puja ranchi: रांची में आदिशक्ति मां दुर्गा का अवतरण हो गया है। मां कात्यायनी की उपासना के साथ महाव्रत के सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। मां अपने अलग-अलग विकराल, ममतामयी रूपों में बरबस आशीर्वाद बरसा रहीं हैं। मां की भक्ति में तर-बतर भक्त भी उत्सवी रंग में हैं। कलश स्थापना के दिन डाले गये जौ, उत्सव के परवान चढ़ने के साथ प्रस्फुटित हैं। इसकी हरियाली सुख-शांति और समृद्धि की तरह लहलहा रही है। ढोल-ढाक के थापों से गलियां गुंजायमान हैं। धूप, धवन से चतुर्दिक सुगंधित हैं।

चंद्रयान-3 की सफलता का बखान, राजधानी के पंडालों में भव्यता

दुर्गोत्सव से राजधानी रांची गुलजार है। सतरंगी रोशनी से राजधानी जैसे नहा उठी है। मां के दरबार तक पहुंचने के लिए हर भक्त आतुर है। पैर नहीं थक रहे। राजधानी का हर पूजा पंडाल कई विशेषताओं को अपने में समेटे हुए हुआ है। कहीं ऐसे करीने की कलाकारी कि लोग बनाने वालों को दाद दे रहे, हाथों ने ऐसी सज्जा की हो, श्रद्धालुओं को विश्वास नहीं हो रहा है।

राजधानी के पूजा पंडाल देश के वैभव, सफलता और उपलब्धियों के संदेश के साथ भक्तों का स्वागत कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता पूजा में अभिव्यक्त हो रही है। भक्त भी चंद्रयान का प्रारूप देखकर अभिभूत हैं। बच्चे कौतूहल में हैं। शक्ति स्रोत संघ गाड़ीखाना, मोरहाबादी मेयर्स रोड का पंडाल, छप्पन सेट डोरंडा सहित शहर में दर्जनों पूजा पंडाल चंद्रयान के थीम पर बने हैं। राजधानी के दर्जनों पूजा पंडाल चंद्रयान के रूप में तैयार किये गये हैं। विज्ञान में भारत की उपलब्धियों का प्रतिबिंब राजधानी के पूजा पंडाल हैं, तो वहीं धरती को बचाने का और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहे हैं।

बेटी बचाओ का संदेश भी

durga puja ranchi: गीताजंलि क्लब का पूजा पंडाल का थीम खेती-बारी और पर्यावरण संरक्षण के थीम पर भक्तों को संदेश दे रहा है। वहीं, रेलवे स्टेशन का पूजा पंडाल बेटी बचाओ और भ्रूण हत्या रोकने जैसे संदेश के भक्तों को आकर्षित कर रहा है। हरमू पंचमंदिर द्वारा तैयार स्वामी नारायण मंदिर के प्रारूप में माता रानी के दर्शन के लिए तालाब से होकर गुजरना श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत अनुभूति है। वहीं कोकर के पूजा पंडाल में गजराज के सूंढ़ से प्रवेश करना है। नेताजी नगर का पूजा पंडाल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना कर माता के भक्तों का आह्वान कर रहा है। यहां भरत नाट्यम, कथक जैसे पारंपरिक नृत्य की भाव- भंगिमा से सुसज्जित है।

अन्य खासियत

durga puja ranchi: हरमू पंचमंदिर द्वारा तैयार स्वामी नारायण मंदिर के प्रारूप में माता रानी के दर्शन के लिए तालाब से होकर गुजरना श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत अनुभूति है। वहीं कोकर के पूजा पंडाल में गजराज के सूंढ़ से प्रवेश करना है। नेताजी नगर का पूजा पंडाल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना कर माता के भक्तों का आह्वान कर रहा है।

भक्ति में सराबोर रांची:

durga puja ranchi: दुर्गोत्सव के अवसर पर रांची शहर भक्ति में सराबोर है। हर ओर मां दुर्गा की जय-जयकार गूंज रही है. शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।

ये भी पढ़ें: durga puja pandal: रांची में मुख्यमंत्री व सांसद द्वारा आज पंडाल उद्घाटन

YOUTUBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *